वर्तमान समय में हमारी खराब और व्यस्त दिनचर्या और कई दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट के कारण महिलाएं अक्सर अनियमित पीरियड्स प्रॉब्लम का सामना करती है ! हालाँकि ये बेहद ही आम -समस्या है ! परन्तु लम्बे समय तक ऐसा होना , कई गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है !
इनसे बचने और पीरियड्स रेगुलर करने के लिए ये हम कुछ योगासन की सहायता से लाभ प्राप्त कर सकते है !
यहां हम तीन योगासन के बारे में बता रहे है ! जिन्हें आप अपने मासिक धर्म चक्र को नियमित करने के लिए उपयोग में ला सकती है !
उष्ट्रासन
पीरियड्स की प्रॉबलम में सुधार के लिए के , आप उष्ट्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए फर्श पर घुटनों के बल बैठकर कूल्हों पर हाथ रखें। गहरी सांस लेते हुए हाथों से अपने पैरों को पकड़ें। अब पीठ को मोड़ें। इस मुद्रा को एक मिनट रहे, फिर धीरे-धीरे अपनी पीठ को सीधी स्थिति में ले आएं। अब पैरों और हाथों को आराम दें।
धनुरासन
इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट कर पैरों को थोड़ा फैला लें। पैरों को उठाते हुए हाथों से टखनों को पकड़ें। गहरी सांस लेते हुए छाती और पैरों को सतह से ऊपर उठाएं। इस अवस्था में कुछ समय तक रहें फिर धीरे धीरे शरीर और पैरों को फर्श पर लाएं। कुछ देर आराम करें, फिर यहीं प्रक्रिया अपनाएं।
मत्स्यासन
मत्स्यासन के अभ्यास से भी काफी हद टी राहत मिलती है । इस योग को करने के लिए जमीन पर , पीठ के बल लेटकर हाथों को अपने कूल्हों के नीचे रखें। अब कोहनी को कमर से स्पर्श करते हुए, दोनों पैरों को मोड़ें और घुटनों को क्रॉस-लेग मुद्रा में लाएं। अब जांघों को फर्श से मिलाते समय श्वास लें। फिर अपने ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं, फिर सिर के पीछे, कुछ मिनट के लिए आसन को होल्ड करें, फिर धड़ को छोड़ें और आराम करें।
पीरियड्स जल्दी लाने के 5 घरेलू उपाय
1 - खाली पेट अदरक का सेवन करे !
2 -कच्चा पपीता खाये !
3 -एक गिलास पानी में 2 चमच्च सौंफ डाल कर पिए !
4 -मेथी के दानों को पानी में उबालकर पिएं !
5 -गर्म पानी की सेकाई




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें