सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रात

  जैसे जैसे रात होती है, वो मेरे कंधे पर बैठ जाती थी, कहते है भूतो में वजन  होता है, लेकिन मुझे तो अच्छा लगता है , हम पूरी रात बाते करते, उसकी आवाज़ मेरी जैसी ही है, जैसे मै बिना लिपस्टिक लगाए लगती हूँ , same  वैसी ही है वो भी, लेकिन उसके हाथ सुंदर है, और वो कम बोलती है  " पर हम बाते करते है, रोते है, और सुबह होने पर चुप हो जाते है, उसको पसंद नहीं है, किसी से मिलना, वो मुझे सब की बात बताती है,   मुझे अच्छी  लगती है अब वो, जैसे मुझे किसी का डर नहीं,  उसने कहा नहीं अभी तक कुछ करने का, लेकिन बस वो नाराज़ होती है, जैसे कोई चेहरा बनाता वो वैसे, अच्छी दोस्त है वो मेरी, उसने बोला है वो मुझे एक दिन अपने साथ ले कर जाएगी!  

Top 10 Richest Temple In India

 भारत देश एक विशाल भू-भाग में फैला देश है ! और उसी के साथ फैला  हुई है ,भारत देश का गौरवमयी  इतिहास और संस्कृति ! भारत देश के हर कोने में अपनी एक खास संस्कृति और इतिहास है ,इसी इतिहास  को समेटे हुए है यहां के मंदिर ! भारत के मंदिर सम्पूर्ण विश्व में अपनी कलात्मता और वास्तुकला के लिए अपना एक विशेष  स्थान रखते है ! 

आज हम इस ब्लॉग में भारत के ऐसे ही कुछ मंदिर के बारे में बात करेंगे ! , ये मंदिर न केवल  देखने में सुन्दर है बल्कि ये  भारत देश के सबसे आमिर मंदिरो में भी शामिल है ! 

1 -तिरुमला तिरुपति श्री वेंकटेश्वर मंदिर



 

तिरुमला तिरुपति श्री वेंकटेश्वर मंदिर , भारत के सबसे प्रसिद्ध और सबसे पुराने तीर्थ स्थलों में से एक है। जो की , श्री स्वामी पुष्करिणी नदी के दक्षिण में स्थित है !  इस मंदिर का निर्माण पारंपरिक द्रविड़ शैली की वास्तुकला में किया गया है। इसमें भगवान वेंकटेश्वर की 8 फीट ऊंची पवित्र प्रतिमा है, जिसे आनंद निलय दिव्य विमान के नाम से सोने की परत वाले गुंबद के नीचे रखा गया है।

 मूर्ति की आंखें कपूर के तिलक से ढकी हुई हैं, और कीमती -कीमती पत्थरों से इसे सजाया गया है। पारंपरिक प्रथा के अनुसार, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर जाने से पहले वराहस्वामी मंदिर के दर्शन करने चाहिए। इस खूबसूरत मंदिर को भारत और दुनिया भर में सबसे अमीर तीर्थस्थलों में से एक होने का सौभाग्य प्राप्त है।  तिरुमला तिरुपति श्री वेंकटेश्वर मंदिर की आय लगभग 30 अरब डॉलर मानी गयी है  ! 

2 - श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, तिरुवनंतपुरम



श्री पद्मनाभस्वामी , तिरुवनंतपुरम मंदिर हिन्दू देवता भगवान विष्णु को समर्पित है ! और इसका प्रबंधन त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार द्वारा किया गया था । इसे द्रविड़ शैली में अद्भुत रूप से डिजाइन किया गया है। सूर्य के उदय होने से अस्त होने तक की सारी क्लये इस मंदिर की वास्तुकला में नज़र आती है ! 

इस मंदिर का मुख्य आकर्षण पद्मनाभस्वामी की मूर्ति है। इसके आलावा श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर को भारत के रहस्य्मयी मंदिर में से एक भी माना जाता है !  इस मंदिर में भगवान विष्णु को आकाशीय सर्प अनंतन पर लेटी हुई स्थिति में देखा जा सकता है ! । भारत के सबसे आमिर मंदिर में शामिल इस  मंदिर के पास  , लगभग 90,000 करोड़ की कुल संपत्ति है !जिसमें सोना, सोने की मूर्तियां, प्राचीन चांदी, पन्ना, हीरे और पीतल शामिल हैं। इस संग्रह में दो सुनहरे नारियल के गोले भी शामिल हैं जो कीमती पत्थरों से जड़े हुए हैं।

3-सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

 सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश  को समर्पित  एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है ! जो की मुंबई (महाराष्ट्र ) में बना है ! 



 1900 की शुरुआत से ही इस मंदिर में तीर्थयात्री और पर्यटक आते रहे हैं।  भारत देश में सबसे आमिर शहर  में बसा ये मंदिर धर्म और आस्था का बड़ा केंद्र है ! इसकी शानदार वास्तुकला और भीतर तीर्थयात्रियों का प्रबंधन देखने लायक है।भारत के आमिर मंदिरो में शामिल  सिद्धिविनायक मंदिर की आय  90000 मिलियन  मानी गयी है !

4 -शिरडी साईं बाबा मंदिर, शिरडी




शिरडी साईं बाबा मंदिर भारत के महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के  शहर शिरडी में स्थित है। यह शहर 19वीं सदी के संत श्री साईं बाबा के घर के रूप में जाना जाता है। आस्था और साई बाबा में उनकी अपार श्रद्धा  में लोग शिरडी को साईनगर के नाम से पुकारते हैं। प्रतिदिन औसतन 25,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए शिरडी साईं बाबा मंदिर शिरडी में आते हैं। त्योहार के मौसम के दौरान, यह संख्या प्रति दिन 100,000 से अधिक  तक पहुंच जाती है। इस प्रसिद्ध मंदिर की नेट-वर्थ 427 करोड़ है !

5 -स्वर्ण मंदिर, (Golden Temple )अमृतसर 


स्वर्ण मंदिर ( Golden Temple ) एक विशाल मंदिर है जो सिखों के पूरे इतिहास, धर्म और संस्कृति को को समर्पित है। यह पवित्र स्थान मूल रूप से श्री हरमंदिर साहिब के नाम से जाना जाता है। गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिलों के  निर्माण में 400 किलो सोने का उपयोग करके किया गया है  !और इसे "THE GOLDEN TEMPLE " नाम दिया गया है। गुरुद्वारा में सिख धर्म की पवित्र पुस्तक 'गुरु ग्रंथ साहिब' है। इसके सामने की इमारत में एक म्यूजियम है , जो की   सिखों की पूरी कहानी बताता है। यह भारत के सबसे धनी मंदिरों में से एक है ! इसके अलावा ये मंदिर अपनी सेवा के लिए भी प्रसिद्ध है ! कुछ आंकड़ों के अनुसार Golden Temple की आय 130  करोड़ रूपए मानी गयी है ! 

  6 - मीनाक्षी मंदिर, मदुराई 



वास्तुकला और अपने सुंदर कलाओ ,मूर्तियों के लिए प्रसीद मीनाक्षी मंदिर भारत के प्रसिद्ध  मंदिरो में से के है !  यंहा  प्रतिदिन लगभग 20 से 30 हजार भक्त आते हैं। मंदिर को सालाना लगभग 60 करोड़ की आय  प्राप्त होती  है। इसके परिसर में लगभग 33,000 मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर के मुख्य देवता देवी मीनाक्षी हैं, जो सुंदरेश्वर (भगवान शिव) की पत्नी हैं। मंदिर में 14 गोपुरम हैं  , इनकी  ऊंचाई 45 से 50 मीटर के बीच है। मंदिर में दो स्वर्ण गाड़ियां भी हैं, जो इस प्रसिद्ध हिंदू मंदिर की भव्यता को बढ़ाती हैं !  

7 -सोमनाथ मंदिर, गुजरात




सोमनाथ मंदिर , गुजरात राज्य के सौराष्ट्र के सागर कांत में स्थित एक भव्य मंदिर है। भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक यहां सोमनाथ मंदिर  में है। सोमनाथ मंदिर  का उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है ! एक अरब यात्री अल-बिरूनी द्वारा सोमनाथ मंदिर का बहुत ही शानदार वर्णन किया गया था ! मंदिर में अभी भी पर्याप्त बेशकीमती संपत्ति है ! जो इसे भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक बनाती है। इसमें विशिष्ट वास्तुशिल्प योजना है , और इसका अत्यधिक धार्मिक महत्व भी है। 

8 -सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर, केरल



भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक इस मंदिर में हर साल लगभग 100 मिलियन भक्त आते हैं। सबरीमाला मंदिर को आने वाले भक्तों की संख्या के अनुसार सूची में सबसे ऊपर माना जाता है। मंदिर मुख्य समुद्र तल से 4,133 फीट की ऊंचाई पर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है !  और पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर में केवल पुरुष ही प्रवेश कर सकते हैं।  तीर्थयात्रा सीजन के दौरान सबरीमाला मंदिर की आय  लगभग रु. अब तक 230 करोड़ तक होती है ! 

9 -जगन्नाथ मंदिर, पुरी

पुरी का श्री जगन्नाथ मन्दिर एक हिन्दू मन्दिर है, जो भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। यह भारत के ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है। 
इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है। 



यह भारत का एक और समृद्ध मंदिर है जो उच्च धार्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है।  भगवान जगन्नाथ मंदिर की बैंक जमा राशि 150 करोड़ से अधिक थी। लगभग 30,000 भक्त प्रतिदिन इस तीर्थस्थल पर आते हैं  ! और इससे भी बढ़ कर यहां पर आने वाली दान की गयी राशि होती है ! और त्योहारों के मौसम में लगभग 70,000 भक्त प्रतिदिन आते हैं। मंदिर को एक बार एक यूरोपीय भक्त द्वारा दान के रूप में 1.72 करोड़ रुपये दान किये गए थे। इस श्रद्धेय मंदिर के दर्शन के बिना पुरी की यात्रा अधूरी मानी जाती है। पुरी मंदिर अपनी वार्षिक रथ यात्रा, और  उत्सव के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें तीन प्रमुख देवताओं को विशाल और विस्तृत रूप से सजाए गए मंदिर की कारों पर खींचा जाता है।

10 -स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली 



अक्षरधाम मंदिर न केवल भक्तों के लिए एक लोकप्रिय धार्मिक स्थान है , बल्कि वास्तुकला प्रेमियों के लिए एक अद्भुत दर्शन योग्य जगह है !  यह दिल्ली पर्यटन के सबसे फेमस टूरिस्ट जगह में से , एक बन गया है। यह अद्भुत हिंदू तीर्थ हर साल बड़ी संख्या में आगंतुकों को अपनी और आकर्षित करता है। इस मंदिर में रखी गई स्वामीनारायण की मूर्ति सोने की बनी है जबकि गुरु पत्तों से ढके हुए हैं। मंदिर के पास दुनिया का सबसे बड़ा व्यापक हिंदू मंदिर होने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

||श्री हनुमान चालीसा || हनुमान चालीसा हनुमान चालीसा एक प्रमुख हिंदू भक्तिपूर्ण कविता है जो तुलसीदास द्वारा संग्रहित है और इसे भगवान हनुमान को समर्पित किया गया है। यह कविता 40 पंक्तियों से मिलकर बनी है, जिन्हें "चौपाई" और "दोहा" कहा जाता है, और इसे आध्यात्मिक विकास, स्वास्थ्य, और संपत्ति के लिए व्यापकता से पढ़ा जाता है। ह नुमान चालीसा क े पाठ से माना ज ाता है कि यह प ्रतिरक्षा की क ोषिका पैदा कर स कता है, जो व्यक्ति क ो नकारात्मक ऊ र्जाओं से सुरक्षित र खती है ||श्री हनुमान चालीसा || ॥ दोहा॥ श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि । बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥ बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार । बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ॥ ॥ चौपाई ॥ जय हनुमान ज्ञान गुन सागर । जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ॥ राम दूत अतुलित बल धामा । अंजनि पुत्र पवनसुत नामा ॥ महाबीर बिक्रम बजरंगी । कुमति निवार सुमति के संगी ॥ कंचन बरन बिराज सुबेसा । कानन कुण्डल कुँचित केसा ॥४ हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै । काँधे मूँज जनेउ साजै ॥ शंकर स्वयं/सुवन केसरी नंदन । तेज प्रताप महा जगवं...

A sold soul

a sold soul A sold soul is debut novel of mine , that came soon ,i was working on that from one year,  I choose writing because it's my  dream to saw my name somewhere that introducing my passion , the books that i read from my favorite authors always took me into the other world ,where i can learn i can grow i can run my mind until the end of the story . and that's how its all started . yes   " A sold soul " is a dedication to my father "Rajendra panwar " who is such a wonder-full person and supportive for me ,who gave the enough strength to me for choosing life with wings in open sky. the cover of my book is launched , i hope you like it , and if you have any question and suggestion then you came ask   https://goo.gl/forms/aWNKJDRaENrM8hK12      just click on this link , i would love to answer you. I will gave all the answers of " A sold soul " in my next article .Thank-you  so much for all.  

रात

  जैसे जैसे रात होती है, वो मेरे कंधे पर बैठ जाती थी, कहते है भूतो में वजन  होता है, लेकिन मुझे तो अच्छा लगता है , हम पूरी रात बाते करते, उसकी आवाज़ मेरी जैसी ही है, जैसे मै बिना लिपस्टिक लगाए लगती हूँ , same  वैसी ही है वो भी, लेकिन उसके हाथ सुंदर है, और वो कम बोलती है  " पर हम बाते करते है, रोते है, और सुबह होने पर चुप हो जाते है, उसको पसंद नहीं है, किसी से मिलना, वो मुझे सब की बात बताती है,   मुझे अच्छी  लगती है अब वो, जैसे मुझे किसी का डर नहीं,  उसने कहा नहीं अभी तक कुछ करने का, लेकिन बस वो नाराज़ होती है, जैसे कोई चेहरा बनाता वो वैसे, अच्छी दोस्त है वो मेरी, उसने बोला है वो मुझे एक दिन अपने साथ ले कर जाएगी!